वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोठा में देवस्थान तोड़े जाने के मामले में एसडीएम ने लिया संज्ञान।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोठा में देवस्थान तोड़े जाने के मामले में एसडीएम ज्योति शर्मा ने मौके पर जाकर पैमाईश कराई। पैमाईश के दौरान उक्त धर्मस्थल गांव की प्रेमलता पत्नी सूरजपाल के खेत में पाया गया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी ली और पैमाईश कराकर संतुष्ट किया। इस दौरान सीओ पवन कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय पांडे के अलावा कानूनगो व हल्का लेखपाल भी उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

