एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शेख फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्राम पंचायत बड़ागाँव के पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 135 ग्रामीणों की आँखों की जाँच वरिष्ठ चिकित्सक नियाज खान एव उनकी टीम में शामिल लवकुश चौधरी, रामू, द्वारा की गयी जिसमे आधा दर्जन मरीजो के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सौ रुपये में चश्मे दिये गये।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उदघाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि ईश्वर की सबसे बड़ी अनमोल तोहफा आँख है जिसकी हिफाजत के लिए समय समय पर जाँच कराना बहुत जरूरी है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि आँखों को बीमारियों से बचाना बहुत जरूरी है नहीं तो उम्र से पहले ही हमें आंखों से संबंधित बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर समय-समय पर इनकी साफ-सफाई और व्यायाम की तरफ ध्यान दिया जाए तो गंदगी से होने वाली इंफैक्शन को शुरू होने से पहले ही खत्म किया जा सकता है। ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले जितने भी प्राणी हैं। उनके लिए आंखें अनमोल हैं। इसलिए इनकी देखभाल बहुत जरूरी है। आखिर आंखें हैं तो दुनिया की तमाम खूबसूरती का हमारे लिए मायने है। आंखें हमारे लिए अनमोल हैं और इसके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख सकते। यह जानते हुए भी अक्सर हम आंखों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत गंभीरता से नहीं सोचते है जिसके कारण दिक्कते होती हैं इसलिए समय समय पर आंखों की जांच जरूर कराना चाहिए। शिविर में नेत्र चिकित्सक नियाज खान, सहायक लवकुश चौधरी, रामू ने 135 मरीजो की आंखों का निःशुल्क परीक्षण कर सौ रुपये में चश्मे वितरित किये गये। इस मौके पर पंचायत सहायक मोनिका वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, अजीज शाह, मुस्ताक अहमद, डॉ मायाराम यादव, शाहिद अली, मो0 गुफरान, पप्पू गौतम राजेन्द्र यादव, इशरत अली, अंगद गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

