स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 के तहत ओडीएफ प्लस में चयनित क्षेत्र…….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 के तहत चयनित क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों एव कन्सल्टिंग इंजीनियर के साथ बैठकर पारदर्शिता के साथ काम मे तेजी लाने के निर्देश दिये।
बताते चलें कि स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 के तहत ओडीएफ प्लस में चयनित क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव, मसौली, बांसा, रहरामऊ, सफदरगंज, उधौली, भयारा, दादरा, रसौली के सम्बंधित ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों की बैठक में खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों से स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण ओडीएफ के संबंध में कार्य शुरू किया है या नहीं, शुरू हो रहे या कार्य की गुणवत्ता एवं भुगतान की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना में धन की कमी नहीं है। उन्होंने प्रधान ग्रामों से अपील करते हुए कहा कि वह ओडीएफ प्लस योजना को धरातल पर साकार करने के लिए नेतृत्व प्रदान करें। लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराये सोच में परिवर्तन से ही व्यवहार में परिवर्तन आएगा। लोगों को यूजेज चार्जेज जमा करने के लिए भी प्रेरित करें। किसी एक के काम करने से गॉव स्वच्छ नहीं होगा बल्कि सभी एक साथ काम करेंगे और सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये।  बीडीओ सुश्री मिश्रा ने कहा कि आने वाले अगले सप्ताह से गाँवो का भृमण कर एसएलडब्लूएम योजना के कार्यो का निरीक्षण किया जायेगा।= बैठक में अवर अभियंता आरईएस अनिल कुमार सिंह ने कन्सल्टिंग इंजीनियरो से कहा कि एसएलडब्लूएम योजना के स्टीमेट एव एमवी करने में कोई दिक्कत हो तो तुरंत सम्पर्क करें।
सहायक विकास अधिकारी जानकीराम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने जा रहे हैं। गॉव स्वच्छ होने के साथ ही उनकी स्वच्छ सोच भी जरूरी है। जिसके लिए प्रधानों एवं सचिवों को ओडीएफ प्लस योजना को सफल बनाने के लिए संवेदनशील होना होगा। बैठक में ब्लाक समन्वयक रमाकांत,ग्राम प्रधान मसौली मुईन अंसारी, रामसिंह यादव, रंजीत कुमार, जियाउल हक, अनिल कुमार वर्मा, मुबीन सिकन्दर, नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, विकास पांडेय, आकिब जमाल, बीना चतुर्वेदी, सियाराम, आशीष कुमार वर्मा, कन्सल्टिंग इंजीनियर नेहा आदि लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!