आमने-सामने कार एव बुलेरो के बीच टक्कर के बाद असुंतलित होकर 25 फुट गहरी खाई मेंगिरी।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शनिवार की दोपहर बाराबंकी बहराईच राजमार्ग पर कुडवा गांव के निकट आमने-सामने कार एव बुलेरो के बीच हुई टक्कर के बाद असुंतलित होकर करीब 25 फुट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही दोनों वाहनों पर सवार लोग सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।

शनिवार को विद्युत विभाग गोण्डा के अधिशासी अभियंता रमेश सिंह चालक मुकेश नारायण सिंह के साथ बोलेरो पर सवार होकर लखनऊ से गोण्डा जा रहे थे कि बाराबंकी बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड़वा के निकट पहुंचे थे कि सामने से अल्टो कार से आ रहे फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साढ़ेमऊ निवासी अरबिन्द कुमार पुत्र कुसुमेश चन्द्र, की कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन असुंतलित होकर 25 फुट गहरी खाई में पलट गये। कार में अरविंद कुमार के अलावा चाचा राजेश और दो महिलाएं एव एक लडकी मौजूद थी। सूचना पर मसौली कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों वाहनों में सवार लोगों को निकाला जो सभी सुरक्षित थे। दोनों वाहनों स्वामियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही चाहने के कारण कोई कार्यवाही नही की गयीं। पुलिस ने दोनों वाहनो को ग्रामीणों के सहयोग से खाई से निकलवाकर रवाना किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!