मील का पत्थर साबित होंगी पन्ना समिति: अर्चना मिश्रा निकाय चुनाव के मद्देनजर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का रिहर्सल मान रही भाजपा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। बूथ समिति से आगे बढ़ते हुए भाजपा ने पन्ना समिति गठित करने का फैसला लिया है। निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए न्यूनतम 5 सदस्यीय पन्ना समिति का गठन किया जाएगा। समिति के प्रत्येक सदस्य औसतन 15 मतदाताओं के संपर्क में रहेंगे। उन्होंने बताया कि पन्ना प्रमुख की जगह अब पेज प्रमुख बनाए जाएंगे। उन्होंने वार्ड बैठकों के संपन्न हो जाने के उपरांत घर घर संपर्क अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। कहा मोदी -योगी सरकार की उपलब्धियों के बलबूते निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से शहरी क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने निकाय रहित मंडलों के अध्यक्षों को निकटवर्ती निकाय में चुनाव के मद्देनजर अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी। संचालन जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शील रत्न मिहिर, गुरु शरण लोधी, अरविंद मौर्य, रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा, डॉक्टर अंजू चंद्रा, रोहित सिंह, स्वराज सौरभ, आमिर खान, आशुतोष अवस्थी, बृजेश रावत, पवन सिंह रिंकू, प्रवीण सिंह सिसौदिया, कौसलेंद्र शुक्ला, संजय अवस्थी, सीए अश्वनी श्रीवास्तव सहित नगर निकाय के प्रभारी एवम् मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

बिलावल भुट्टो का भाजपाइयों ने पुतला फूंका

बाराबंकी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध की गई असभ्य एवम् अमर्यादित टिप्पणी को लेकर शनिवार को भाजपाइयों का आक्रोश फूटा। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया। नगर पालिका परिसर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन छाया चौराहे पर खत्म हुआ। सैकड़ों की संख्या में भाजपाई पाकिस्तान विरोधी तख्तियां लिए हुए विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। छाया चौराहे पर बिलावल भुट्टो के पुतले को आग के हवाले करके भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी की कठोर शब्दों में भर्त्सना की। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा बिलावल भुट्टो के बयान को ओछा एवम् कुंठित मानसिकता वाला बताया। कहा कि पाकिस्तान दुनिया के आतंकवादियों का अड्डा बन गया है। उन्होंने बिलावल भुट्टो के बयान को शर्मनाक करार देते हुए टिप्पणी वापस लेने की भी मांग की।इस अवसर पर जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, संतोष सिंह सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!