समाजसेवी डॉ गुंजन गुप्ता द्वारा छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देता सम्मानित किया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली कम्पोजिट विद्यालय हर्रायपुर में माह नवंबर में शत प्रतिशत उपस्थित रहे 145 छात्र छात्राओं को समाजसेवी डा० गुंजन गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। विदित रहे कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए विद्यालय द्वारा प्रतिमाह छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है गत माह विद्यालय में पंजीकृत 306 छात्र छात्राओं में से 145 छात्र छात्राओं ने कोई भी अनुपस्थिति नहीं की थी। इस अवसर पर डॉ गुंजन गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी के द्वारा विद्यालय का भ्रमण किया गया व छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के साउंड हेतु एक वायरलेस सिस्टम देने की घोषणा भी की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह व समस्त स्टाफ द्वारा उनको सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र, चित्रा, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा ग्रामवासी बलवीर सिंह सरदार सिंह के साथ-साथ समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!