एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल फिर हुए सक्रिय, लाइसेंस बनवाने आए लोगों से वसूल रहे है बडे पैमाने पर मोटी रकम, बीते मंगलवार को एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने बाले चारों दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
दो माह पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापामार अभियान चलाया था। तब 14 दलाल पकड़े गए थे, जबकि शेष दलाल भाग गए,
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। लाइसेंस बनवाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद एआरटीओ कार्यालय में दलाली पर पूर्ण विराम नहीं लग रहा है। दो माह पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापामार अभियान चलाया था। तब 14 दलाल पकड़े गए थे, जबकि अन्य भाग गए थे। इस संबंध में सभी दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जो नामजद थे उन्हें जेल भेज दिया गया था और जो अज्ञात में थे उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। अभी इस मामले में विवेचना चल रही है। अब तक दलाल एआरटीओ कार्यालय नहीं आ रहे थे। उनकी सभी दुकानें बंद थीं, लेकिन अब उन्होंने फिर से अपना काम जमाना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे दलाल अपने पुराने ढंग पर लौट रहे हैं, तो वहीं एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी उन्हें पूरी छूट दे रहे हैं। इससे दलाल भी लोगों से लगातार लाइसेंस बनवाने के नाम पर सौदा कर रहे हैं।
एआरटीओ कार्यालय के बाहर मारपीट करने वाले चारों दलाल जेल भेजे:- कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पसेई निवासी रामजीत यादव के साथ मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर चार दलालों ने मारपीट की थी। रामजीत ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर चिंटू उर्फ राशिद दलाल को लाइसेंस बनवाने के लिए चार हजार रुपये दिए थे, लेकिन दलाल ने न तो उसका लाइसेंस बनवाया और न ही उसके रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में रामजीत ने दलाल चिंटू उर्फ राशिद, अदनान, दानिश और आरिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर चारों दलालों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

