सुरक्षित जीवन मे टीकाकरण का बहुत बड़ा योगदान…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सुरक्षित जीवन मे टीकाकरण का बहुत बड़ा योगदान है एक टीका कई बीमारियों से जीवन को सुरक्षित करता है। जिसके लिए जनजागरण की आवश्यकता है। उक्त बातें सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में आज से शुरू हुए विशेष टीकाकरण अभियान का उदघाटन करते हुए साँसद उपेंद्र सिंह रावत ने कही उन्होंने कहा कि टीकाकरण बच्चों व माताओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे सशक्त माध्यम है शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर कार्य योजना बना कर लक्ष्य को प्राप्ति किया जा सकता है। श्री रावत ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना शासन की प्राथमिकता है। सरकार संसाधन उपलब्ध करा रही है, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी दायित्वों का निर्वहन कर लक्ष्य हासिल करें। बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। साँसद उपेंद्र सिंह रावत ने जनपद वासियों को अपील जारी करते हुए कहा कि आप सभी लोगो के जागरूक होने के बाद कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा जिसके लिए आप लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवधेश कुमार यादव ने कहा कि टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है जिसमे टीबी. हेपेटाइटिस बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हिब इंफेक्शन, निमोनिया, दस्त, खसरा व रूबेला और दिमागी बुखार शामिल है। नियमित टीकाकरण न कराने से इसका दुष्प्रभाव देखा जा सकता है। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि नियमित टीकाकरण जच्चा बच्चा दोनों के लिए अति आवश्यक है जिसके बगैर जीवन कष्टदायी बन सकता है उन्होंने समाज के जिम्मेदार लोगो से अपील करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार ने बताया कि 9 जनवरी से शुरू हुआ अभियान 20 मार्च फिर 13 फरवरी से 24 फरवरी तक व 13 मार्च से 24 मार्च तक अभियान चलेगा। इस मौके पर प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार सिंह, यूनिसेफ जिला समन्वयक नितिन खन्ना, डब्लू एच ओ उपान्त राव, रीजनल समन्वयक अयोध्या मण्डल नीरज मिश्रा , भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रोहित रॉय, डॉ0 प्रीति वर्मा, डॉ0 वीके मौर्या, डॉ0 हारून रशीद अतिकी, डॉ0 सपना पांडेय, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

