पुलिस की सक्रियता से चोर ट्रैक्टर को मसौली चौराहे पर छोड़कर फरार…….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। घने कोहरे एव कड़कड़ाती ठंड में चोर घरों के बाहर खड़े वाहनो एव कृषि यंत्रों का निशाना बना रहे है बीती रात्रि दरवाजे पर खड़े पावर ट्रैक्टर को चोर लेकर चपत हो पाते इससे पूर्व परिजनों को जानकारी होते ही पीआरवी एव मसौली पुलिस को सूचना दी हरकत में पुलिस की सक्रियता से चोर ट्रैक्टर को मसौली चौराहे पर छोड़कर फरार हो गये।रविवार को प्रभारी निरीक्षक ने ट्रैक्टर मालिक को बरामद ट्रैक्टर सुपुर्द किया।
गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नयागांव निवासी लालजी पुत्र ब्रह्मादीन शनिवार को अपने घर के सामने अपना पावर टैक्टर नम्बर यूपी 41 ए आर 1748 खडा कर घर मे सो रहे थे इसी बीच घने कोहरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ट्रैक्टर को लेकर चपत हो गये। रात करीब 2 बजे परिजन उठे तो देखा कि दरवाजे से ट्रैक्टर गायब है। घटना की सूचना तत्काल पीआरवी एव मसौली पुलिस को दी। ट्रैक्टर चोरी की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई मसौली पुलिस ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को को अलर्ट किया तो मसौली चौराहे पर भयारा मोड़ पर पिकेट पर मुस्तैद सिपाही कमलेश कुमार और होमगार्ड सोहन लाल ने चेकिंग शुरू कर दिया । तभी रामनगर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे पावर ट्रैकटर को रोकने का प्रयास किया। तो चोर रोकते- रोकते सहारा ढाबा तक पहुंच गये। पुलिस ने पैदल पीछा किया तो चोरों ने ट्रैक्टर को चलती दशा में छोड़ कर फ्रापर हो गये। जब ट्रैकटर नम्बर का मिलान किया गया तो उक्त ट्रैक्टर लालजी का ही निकला। रविवार को प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने टैक्टर मालिक को बुलाकर उनको सूपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की कार्यवाही से परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

