सहसवान। महिला सफाईकर्मियों ने ईओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, ईओ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया और इसे कार्रवाई के विरोध में बनाई गई रणनीति बताया।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के लेटर पैड पर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि कुछ समय पूर्व ठेका पर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया था। इस संबंध में कुछ महिलाएं अधिशासी अधिकारी के पास बात करने के लिए गई थी। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने अभद्र व्यवहार करते हुए महिलाओं को डांट फटकार कर भगा दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसके बाद महिलाएं सफाई यूनियन के पदाधिकारियों से मिलीं और पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस बारे में ईओ डॉ राजेश कुमार से बात की तो उनका कहना था कि ठेका पर लगाए गए कार्य न करने वाले कर्मचारियों को सेवा प्रदाता द्वारा हटा दिया गया है। दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान बदायूं 9719216984*

