पुर्व अवर अभियंता इफ्तिखार अली उर्फ काजी का बीती रात निधन हो गया ।

 

सहसवान। सहसवान नगर के 7 दशक पूर्व स्थापित विद्युत उप संस्थान में सर्वप्रथम तैनात अवर अभियंता इफितखारअली उर्फ काजी का बीती रात नगर के मोहल्ला बजरिया में निधन हो गया वह 87 वर्ष के थे ।
ज्ञात रहे वर्ष 1967 में तत्कालीन विधायक नवाब मुस्ताक अली के प्रयासों से नगर सहसवान में विद्युत उप संस्थान की स्थापना हुई थी इसी स्थापना में सर्वप्रथम अवर अभियंता के रूप में इस्तकार अली उर्फ काजी की नियुक्ति हुई थी ।
जनपद बिजनौर के रहने बाली अवर अभियंता इस्तकार अली उर्फ काजी सेवा निर्मित होने के उपरांत नगर के मोहल्ला बजरिया में परिवार सहित रहने लगे ।
अवर अभियंता इस्तकार अली उर्फ काजी के द्वारा नगर सहसवान में अनेक परिवारों में विद्युत के कनेक्शन उपलब्ध कराए थे जिसके कारण उनकी नगर सहसवान में अच्छी खासी जान पहचान थी वह वह जब भी अपने घर से निकलते थे तब ब्रीफकेस उनके हाथ में होता था अक्सर लोग उन्हें ब्रीफकेस वाला अवर अभियंता कह कर भी पुकारते थे 87 साल के वयोवृद्ध अवर अभियंता इफ्तिखार अली उर्फ काजी का बीती रात नगर के मोहल्ला बजरिया के आवास पर निधन हो गया उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों की काफी भीड़ लगनी शुरू हो गई।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!