रोजगार परक शिक्षा से दूर होगी बेरोजगारी: दानिश श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय आयोजित हुई कार्यशाला

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधि एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी सम्मलित हुए। इस संगोष्ठी में विश्वविद्यालय द्वारा समाज में शिक्षा एवं उन्नत के प्रचार प्रसार के लिए जनप्रतिनिधियों ने विचारों को साझा किया गया। जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। जिसमें विश्वविद्यालय एवं उनका परस्पर सहयोग अपेक्षित है। इस संबंध में शिक्षा एवं रोजगार पर परिचर्चा की गई। कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ देवेंद्र कुमार शर्मा एवं कुलसचिव डॉ नीरजा जिंदल ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में समाज की प्रगति के लिए विभिन्न कौशल विकास के कार्यक्रमों एवं अन्य रोजगार के अवसरों के बारे में परिचर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय के इन प्रयासों की सराहना की एवं परस्पर सहयोग के लिए अश्वस्त किया। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन, हाई कोर्ट अधिवक्ता दानिश सिद्दीक़ी, जिला पंचायत सदस्य ओम प्रभा ‘बिट्टू‘, जिला पंचायत सदस्य राजू यादव, पूर्व छात्रनेता मनोज वर्मा ‘मन्नू‘, शिवम शुक्ला, विकास सिंह बिसेन, रामनाथ यादव, सुभाष चंद्र यादव, शिवा यादव आदि ने सक्रिय सहभागिता की एवं अपने विचार साझा किए। इस संगोष्ठी का संचालन एस आर एम यू पॉलिटेक्निक के निदेशक एसके सिंह, उपनिदेशक (आई.ए.एस.टी) डॉ बलबीर सिंह, संकायध्यक्ष (आई.एम.सी.ई), सहायक प्रोफेसर डॉ मधु दीक्षित (आई.एम.सी.इ) डॉ अमित सिन्हा द्वारा किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!