सुभाष चंद्र ने संभाली हरख ब्लाक की कमान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
जैदपुर, बाराबंकी। पिछले 6 माह से हरख ब्लॉक की प्रभारी बीडीओ/उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह की जगह पर अब नए बीडीओ का चार्ज सुभाष चंद्र को दिया गया है। मंगलवार को बीडीओ को कार्यालय के स्टाफ के साथ सचिव व प्रधान ने विदाई दी। तो नए बीडीओ का स्वागत भी किया। उप जिलाधिकारी व प्रभारी बीडीओ हरख प्रीति सिंह ने 11 जुलाई 2022 को हरख ब्लाक की कमान संभाली थी। ब्लाक क्षेत्र को विकास के पथ पर लाने के लिए अधिकारी व ग्राम प्रधान के साथ मिलकर काफी काम कराने का प्रयास किया है। प्रधानों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करना व सचिवों को काम के प्रति प्रोत्साहन करना प्रीति सिंह की खास पहचान में शामिल था। अपने कार्यकाल में एसडीएम ने तमाम विवादित मार्गों का निस्तारण कराकर चक मार्ग का निर्माण कार्य कराया है। गोआश्रय स्थल के निर्माण कार्याे में तेजी लाने के साथ उनमें मवेशियों को भी रखने का काम कराया है। नए बीडीओ के रूप में सुभाष चंद्र ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नए बीडीओ ने पहले दिन कर्मचारियों का परिचय कर उनके पटल की जानकारी की। एसडीएम/बीडीओ प्रीति सिंह की विदाई के अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, महिला एडीओ मीना श्रीवास्तव, जेई राजेश कुमार यादव, सचिव नवीन कुमार, लिपिक सगीर अहमद नूरी, शिव बदन सिंह, जैसराम, बृजेश कुमार, आकाश पटेल, महेंद्र कुमार, प्रदुमन कुमार, प्रिंस, अश्वनी कुमार, विनय कुमार, सचिव प्रदीप कुमार यादव, नीरज कुमार, संध्या दूबे, संस्कृति भटनागर सहित प्रधान व कर्मचारी उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

