उझानी में पुलिस सुरक्षा में देखी गई पठान मूवी, सिनेमाघर के बाहर लगे पहरेदार, अंदर दर्शकों की हुई भरमार

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूँ। उझानी सिनेमाघर में पठान फिल्म का पहला शो दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। पहला शो हाउसफुल रहा। हालांकि बाद के शो में दर्शकों की संख्या कम रही। शो के दौरान सिनेमा हाल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ के विरोध के मद्देनजर बदायूं के उझानी में बुधवार सुबह से ही पुलिस फोर्स ने एडीएस सिनेप्लेक्स की घेराबंदी कर ली। विरोध करने के लिए कोई आसपास भी नजर नहीं आया। पहला शो हाउसफुल रहा। शो शुरू होने से पहले ही सभी टिकट बिक गए थे।
उझानी के एकमात्र सिनेमाघर में पठान फिल्म का पहला शो दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। फिल्म के विरोध के मद्देनजर सिनेमाघर पर पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने मुख्य द्वार पर ही दर्शकों की चेकिंग की।
पठान’ का पहला शो रहा हाउसफुल:- सिनेमाघर संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि पहले शो के अधिकतर टिकट ऑनलाइन ही बुक हो गए थे। बुकिंग काउंटर से टिकट मुहैया कराए गए। पहले शो में कोई भी सीट खाली नहीं थी। दूसरे शो में उम्मीद के अनुरूप दर्शकों की संख्या कम रही। शो खत्म होने के बाद बाहर निकले दर्शकों ने ‘पठान’ को अच्छी फिल्म बताया।
अफसर भी ‘पठान’ को लेकर लेते रहे अपडेट:- फिल्म का पहला शो शुरू होने से पहले ही अफसरों ने स्थानीय पुलिस कर्मियों से सुरक्षा इंतजाम को लेकर बात की। करीब तीन घंटे के दौरान पुलिस की ओर से अफसरों को तीन-चार बार अपडेट दिया गया। अफसरों को भी फिल्म के विरोध की आशंका बनी हुई थी। पहले शो के बाद कोतवाली पुलिस ने भी राहत महसूस की।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!