अमीर हैदर के परिजनों के साथ हम सभी दुआएँ: राजनाथ गांधी भवन में बेगम हैदर और पत्रकार उज़मा अब्बास को दी गई श्रद्धांजलि

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। बीते मंगलवार को लखनऊ में हजरतगंज के वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला ‘अलाया अपार्टमेंट‘ की बिल्डिंग के ढहने से वरिष्ठ राजनेता एवं अधिवक्ता अमीर हैदर की पत्नी बेगम हैदर और पुत्र अब्बास हैदर की पत्नी उजमा अब्बास का निधन हो गया। जिनके आकस्मिक निधन पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अमीर हैदर हमारे परिवार के सदस्य रहे है। उनके इस दुःख में पूरा बाराबंकी रो रहा है। यह लखनऊ और बाराबंकी का साझा दुःख है। अमीर हैदर की यह तकलीफ हमारे आंगन की तकलीफ है। एक हँसते खेलते परिवार की सारी खुशियाँ मलबे में दब गईं। उन्होंने कहा कि हादसे में पीड़ित अमीर हैदर का परिवार बड़े तकलीफदेह मंजर में बिखर गया। अमीर हैदर हमेशा खुशियों और जिंदादिली की पहचान रहे हैं, उनके आंगन में मौत के मंजर ने हमें अंदर तक हिला दिया है। ईश्वर उनके परिवारीजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। सभा में उपस्थित पूर्व विधायक सरवर अली ने कहा कि अमीर हैदर के परिजनों के लिए हम सभी दुआएँ है। यह हादसा एक शहादत है। जब कोई मासूम हमारे बीच से दूसरों की गलतियों की वजह से नही रहता, तो उसकी मौत नहीं शहादत होती है। वह दोनों हमारे बीच हमेशा जिन्दा रहेंगे। इस मौके पर उ.प्र. कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश आज़म वारसी, सभासद सादिक हुसैन, समाजसेवी वासिक रफीक वारसी, विनय कुमार सिंह, सरदार राजा सिंह, मृत्युंजय शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, सत्यवान वर्मा, नीरज दूबे, अशोक जायसवाल, उमानाथ यादव, धनंजय शर्मा, जमाल नईम खान, रंजय शर्मा, अनिल यादव, राजेश यादव, विनोद भारती, विजयपाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

 

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!