रोजगार सेवकों को दिया गया मनरेगा कार्य में प्रशिक्षण

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। पंचायत स्तर पर होंगे मनरेगा कार्य प्रशिक्षण में रोजगार सेवकों को दी गई जानकारी। प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाईं बारीकियां। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बहुत सारे कार्य अब ग्राम स्तर पर किए जाएंगे। अभी तक उक्त कार्य विकास खंड स्तर पर संपादित किए जा रहे थे। नए शासनादेश में किस प्रकार कार्य करने हैं। इसको लेकर सिरौलीगौसपुर विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में एपीओ मनरेगा ने रोजगार सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सभी को प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्य करने की बारीकियां समझाई गईं। सभी से आह्वान किया गया कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। जिससे आगे कार्य करने में आसानी होगा। सभी रोजगार सेवकों को अब इसी नियम के अनुसार मनरेगा कार्य को संपादित कराना है। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए बीडीओ चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे परिवारों के वयस्क सदस्यों को मांग के अनुरूप 100 दिनों का श्रम उपलब्ध कराना है।

 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!