बिसौली नगर क्षेत्र में 74 व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली नगर व क्षेत्र में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम ज्योति शर्मा ने तिरंगा फहराया। यहां तहसीलदार अशोक सैनी, नायब तहसीलदार मो0 अजहर, उदयवीर सिंह, जहीर आलम, प्रदीप गुप्ता, बंटी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। नगरपालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने ध्वज फहराया। यहां निवर्तमान सभासद जयप्रकाश शर्मा, आशुतोष पाठक, लेखा लिपिक मशकूर खां, राजीव कुमार, विकास बाबू, यशोदानंदन, जितेन्द्र कुमार, मो0 शफी, सुरेन्द्र कश्यप, सज्जी, तोताराम आदि उपस्थित रहे। वहीं कोतवाली परिसर में सीओ पवन कुमार ने झंडा फहराया। कोतवाल संजीव शुक्ला, चौकी इंचार्ज योगराज सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीबी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या ललिता बत्रा, विनय सक्सेना आदि मौजूद रहे। डीपाल स्कूल में प्रबंधक फादर डा0 मार्टिन बीसी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या सिस्टर जैसलीन आदि उपस्थित रहे। इधर मंडी परिसर में सचिव रिंकू कश्यप ने झंडा फहराया। हिम्मत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। ब्लूमिंग फ्लावर्स इंग्लिश स्कूल में प्रबंधक संतोष सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। रजिस्ट्री कार्यालय में सब रजिस्ट्रार विपिन शर्मा ने ध्वज फहराया। बीआरसी कार्यालय पर बीईओ सतीश चंद्र मिश्रा ने ध्वज फहराया। आरके इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक देवरतन ने व ईदगाह पर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी हबीब खां ने झंडा फहराया। यहां मसरूर अब्बासी, हाजी सगीर अहमद, हाजी अब्दुल रफीक खां, अदीम, आरिफ अली, अशफाक, वसीम, फरीद इदरीसी, मोनू महाजन, विनीत वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!