बदायूं। दातागंज तहसील के ब्लाक समरेर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विवादों में उलझ गया है। समरेर निवासी दुष्यंत कुमार ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में प्रभारी प्रधानाचार्य सुषमा गौतम को गलत तरीक़े से कार्यभार सौंपने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक प्रभारी प्रधानाचार्य न तो टीईटी उत्तीर्ण हैं और न ही सीटीईटी। जबकि विद्यालय में कई अन्य टीचर टीईटी व सीटीईटी पास हैं लेकिन उन्हें प्रभार नहीं सौंपा गया। अयोग्य इंचार्ज के होते विद्यालय में शिक्षण कार्य समेत तमाम अव्यवस्थाएं हावी हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

