पुलिस अधीक्षक ने किया थाना मसौली का निरीक्षण

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविन्द कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को थाना मसौली का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पर आने वाली शिकायतों को समय के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये। थाना मुख्यालय पहुँचने पर उपनिरीक्षक राजेश पटेल की अगुवाई में गॉड ऑफ़ ऑनर की सलामी दी गयी। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविन्द चतुर्वेदी ने आरक्षी आवास, आगन्तुक कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेखागार, बन्दीग्रह, रसोईघर एवं परिसर का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रों एव बीट पंजिकाओ का बारीकी से निरीक्षण किया। तथा लम्बित मामलों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये। आईजीआरएस एव थाना समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन करते हुए श्री चतुर्वेदी ने प्रत्येक दशा में समय के अन्दर ही निस्तारण के निर्देश देते हुए मालखाने में निष्प्रयोजित वस्तुओं के निस्तारण का निर्देश दिया। थाना परिसर की बेहतर साफ सफाई एव अभिलेखों के रखरखाव पर प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत एव कार्यालय हेड मुहर्रिर सुरेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार शर्मा को शाबासी दी। उपनिरीक्षक एव महिला पुरूष आरक्षियों से मुलाकात कर समस्याओं एव खानपान के सम्बंध में जानकारी ली। डॉ.चतुर्वेदी ने आरक्षियो से कहा कि आप सभी लोग ईमानदारी के साथ काम करे तथा बैंक एव सार्वजनिक स्थलों पर हमेशा संदिग्धों पर नजर रखे। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों से वार्ता करते हुए विवेचनाओं एव लम्बित मामलो की जानकारी ली जिसमे पेनिं्डग पाये गये मामला के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। वार्षिक मुआयने में क्षेत्राधिकारी रामनगर एस.के.रॉय, प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत, चैकी प्रभारी सआदतगंज पण्डित त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, गुलाम मसूद, राजेश पटेल, सुनीलदत्त सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!