चाइल्ड लाइन 1098 बच्चों का अपना नम्बर, किया जागरुक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। विकास खण्ड दरियाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मंझेला में संयुक्त रुप से चाइल्ड लाइन 1098 टीम जिला उपकेंद्र बनीकोडर द्वारा बच्चों व अध्यापको को चाइल्ड हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 1098 के बारे मे जानकारी देते हुए टीम सदस्य राम कैलाश ने कहा कि बच्चे मेला देखने गए है मेले में अपनो का साथ छूट गया हो तो बच्चे डरे व घबरायें नहीं मेले में किसी दुकानदार से हिम्मत कर कहे कि अंकल मेरा नंबर 1098 मिला दे ताकि मै अपने घर तकत पहुँच सकूँ व परिवार से मिल सकूँ।तथा टीम सदस्य ने हिंसा के प्रकार को बताते हुए छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए कहा कि अपने परिवार की इज्जत बचाये रखने के लिए माँ बाप अपनों द्वारा की जाने वाली हिंसा का जिक्र नहीं करते हैं और आवाज उठाने वाले का मुंह बंद कराते हैं इस तरह चार दीवारों के पीछे बच्चों के प्रति हिंसा होती है।जिससे हिंसा करने वालों के हौसले बुलंद हो जाते हैं इस पर टीम ने अंकुश लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा चुप्पी तोडो खुलकर बोलो हिंसा को पहचानो, आवाज उठाओ और हिंसा रोको,बच्चियों को दे सुरक्षित वातावरण घर के अंदर भी, घर के बाहर भी। टीम सदस्य वंदना ने बच्चों को गुड टच ,बैड टच के बारे में जानकारी दी साथ ही रक्षा व सुरक्षा के टिप्स बताकर बच्चों से दोस्ती की। व टोल फ्री नंबर 1098, 102, 108, 112, 181, 1090 आदि के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक पांडेय, स.अ. महेश कुमार चैधरी, शिव नंदन मिश्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री यशोदा सिंह, सहायिका शीला सिंह आदि तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!