पुलिस अधीक्षक ने दी आर्थिक सहायता

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। हॉइवे पेट्रोलिंग के दौरान हुई मार्ग दुर्घटना में जान गवाने वाले होमगार्ड की पत्नी को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने 51 हजार की आर्थिक सहायता दी। बताते चले कि मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी होमगार्ड रामकुंवर की गत 22 फरवरी को सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसआर पेट्रोल पम्प के निकट रात्रि में पेट्रोलिंग के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गयी थी। दुर्घटना में घायल हेड कॉन्स्टेबल छविनाथ यादव का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में होमगार्ड की मौत पर प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सन्दीप कुमार रॉय एव उनके सहकर्मियों ने 51 हजार की धनराशि एकत्रित कर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के हाथों दिवंगत होमगार्ड की पत्नी द्रोपदी देवी को सौपा।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!