बाराबंकी। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा मंडल विकास सम्मेलन में वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि सतत परिश्रम से ही मजबूत कदम आगे बढ़ते है। सुनहरे भविष्य के लिए नौजवान आगे आये। सामाजिक और जनहित की योजनाओं को मंडल से जुड़े युवा जरूरतमंदों तक पहुचाये यह प्रोग्राम कस्बा त्रिलोकपुर में आयोजित हुआ। त्रिलोकपुर स्थित रामसेवक पटेल स्कूल में तौफीक खान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांव कस्बो में युवा मंडल को मजबूत करने पर जोर दिया गया । वक्ताओं ने युवाओं को खास कर प्रेरित करते हुए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम आवास, आधार से जुड़ी कई मुहिम जैसे मामलों में भागीदार बनकर समाज मे जरूरतमंदों को लाभ पहुचाने पर जागरूक किया। कहा समाज से जुड़कर अपनी पहचान बनाये मेहनत करे और आगे बढ़े नेहरु युवा केन्द्र आपमें छिपी हुई प्रतिभाओ को आगे बढ़ने व नेतृत्व विकास ,का अवसर देता है । इस मौके पर प्रधान मदन सोनी, प्रधान डॉ ब्रजेश प्रताप सिंह, अनीता सोनी, गुलशन बानो, प्रधान उमेश कुमार समेत ग्रामीण मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

