बाराबंकी। आगामी 18 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर भाकियू द्वारा आयोजित होने वाली महापंचायत की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत कर रूपरेखा बनाई गई। पंचायत में किसानों की अधिक भागीदारी के लिए जिला पदाधिकारियों और तहसील अध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा प्रभारियों निर्देश देते हुए कहा कि वह सम्बंधित ब्लाक अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर ग्राम अध्यक्षों से मिलकर महापंचायत में अपनी नेतृत्व दक्षता का परिचय दें। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर किसानों व गरीबो के शोषण उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि दिल्ली में होने वाली महापंचायत में भाकियू किसान आयोग के गठन के साथ समर्थन मूल्य कानून सहित किसानों को सिंचाई के लिए विजली फ्री दी जाए।इसके अलावा तहसीलवार जिन पदाधिकारियों को प्रभार सौंपा गया उनमें जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व तह० अ० अशोक सिंह को नवाबगंज,संगठन मंत्री कमलेश कुमार,तह० अ० शारदा बक्श सिंह को सिरौलीगौसपुर, तह० अ० नौमीलाल,जिला सचिव राधेलाल को रामनगर, व० उपा० दिनेश कुमार,तह० अ० राम सेवक रावत को फतेहपुर,शान्ति भूषण सिंह,उपा०लायकराम यादव को हैदरगढ़, तह० अ० डॉ राम सजीवन,हौसिला प्रसाद को राम सनेही घाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपरोक्त सभी प्रभारीध्पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रति दिन प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया है। आज इस बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक उत्तम सिंह वर्मा,मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ ओम प्रकाश,डीके वर्मा,दीपू वर्मा,मन्टू वर्मा,संदीप वर्मा,शिव नरायन सिंह, राईस अहमद, प्रमोद कुमार,रामानंद,विनोद प्रधान आदि मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

