मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि बांसा बड़ागाँव मार्ग पर हत्यारोपी पर हुए जानलेवा हमले में नामजद 5 लोगो में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा घटना में घायल युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। प्राणघातक हमले में घायल पृथ्वीराज पुत्र रामचन्द्र गौतम निवासी बांसा की पत्नी मिथलेश कुमारी ने मसौली थाने में तहरीर देते हुए विपक्षी राधेलाल बौद्ध, विजयपाल पुत्रगण परमेश्वर, राहुल, सिद्धार्थ पुत्रगण राधेलाल व आलोक पुत्र विजयपाल पर आरोप लगाया कि मंगलवार की देर रात्रि मेरे पति बाराबंकी से घर वापसी के दौरान बांसा- बड़ागाँव मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प से थोड़ा आगे विपक्षियों ने स्कूटी को रोककर बाँका एव स्टिक से हमला कर दिया जिसमें मेरे पति को गम्भीर चोटें आईं हैं। मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया परन्तु हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मसौली पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 147/148/307/504 के तहत मुकदमा दर्ज कर प्राणघातक हमले के आरोपी राधेलाल पुत्र परमेश्वर, राहुल पुत्र राधेलाल व आलोक पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि प्राणघातक हमले में घायल पृथ्वीराज पुत्र रामचन्द्र गौतम हत्या का मुजरिम है। 28 मार्च 2015 को कस्बा मसौली के मोहल्ला बुद्धिपुरवा निवासी राधेलाल बौद्ध के पुत्र कुलवन्त राव की हुई हत्या में पृथ्वीराज, महेश, कालीचरण व सन्तोष जेल गये थे। जिन्होंने पैसे के लालच में कुलवन्त का सिर काटकर गायब कर दिया था।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

