डीएम व एसएसपी ने शहर के परीक्षा केंद्रो का बारिकी से किया निरीक्षण, डीएम ने कहा कि परीक्षा नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना चाहिये
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। डीएम मनोज कुमार एवं एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सोमवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम, एसएसपी को किसी प्रकार की खामी नहीं मिली। डीएम ने दोनों केंद्र के केंद्र व्यस्थापकों से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि परीक्षा नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना चाहिये। सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा को लेकर सक्रिय रहें। डीएम ने सीसीटीवी लाइव फुटेज का निरीक्षण करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी निरंतर चालू रहें। वॉयस रिकॉर्डिंग भी करके सुरक्षित रखी जाए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

