नगर व क्षेत्र परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली नगर व क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुईं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कालेज मई बसई व त्रिवेणी इंटर कालेज भटपुरा में हाईस्कूल गणित व इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। मई बसई के केन्द्र व्यवस्थापक डा. घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पंजीकृत 315 छात्रों में से 29 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में पंजीकृत सभी 15 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशीष गुप्ता, सर्वेन्द्र कुमार, हरदीप सिंह, रामाधार शर्मा, अमित पाराशरी, विश्वेश पाठक, अनुपम शर्मा, मुकेश शर्मा, सुधाकर आदि शिक्षक मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!