बीमार साले को देखने पहुंचकर बहनोई की सालों ने मोहल्ले वासियों के साथ लाठी-डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बीमार सालों को देखने पहुंचे बहनोई की सालों ने मोहल्ले वासियों के साथ लाठी-डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा बचाव करने आई पत्नी एवं सलहैज को भी उपरोक्त लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बहनोई ने चार लोगों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक जनपद कासगंज के कस्बा पटियाली के मोहल्ला शबाब निवासी मोहम्मद अफजाल पुत्र कल्लू ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी ससुराल नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में बीमार साले फहीम शकील जमील रशीद को देखने के लिए ससुराल आया था कि तभी मोहल्ले ही मोहल्ला काजी निवासी नईम बाबू पुत्र अजीज आबाद पुत्र अजीज मुजम्मिल पुत्र इस्लाम सेफल पुत्र आजाद ने बेवजह सालों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा साथी बचाने आई पत्नी सायरा तथा सलहै ज मुस्कान पत्नी फहीम महक पुत्री जमील को भी गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया मोहम्मद अफजाल ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 452 323 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिलाओं एवं पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी सहसवान भेजा है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!