तीन परिवारों में खूब चले लाठी-डंडे तथा एक दूसरे के घरों में घुसकर जमकर की मारपीट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बेशवाड़ा क्षेत्र के ग्राम नदायल मैं पूरे दिन 3 परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे तथा एक दूसरे को घरों में घुसकर जमकर की गई मारपीट गाली-गलौज तथा घर में रखे सामान की तोड़फोड़ तथा आधे दर्जन से ज्यादा लोगों के वारदात में घायल हो जाने से पूरे गांव में अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया मामले में अलग-अलग 3 प्राथमिक रिपोर्ट नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज कराई गई हैं तथा घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सी एच सी सहसवान भेजा गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी का अभियान चलाया हुआ है I

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली से लगभग आठ किलोमीटर दूर बेशवाड़ा क्षेत्र में स्थित ग्राम नदायल में सड़क पर घर के सामने मोटरसाइकिल की धुलाई करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे एवं घातक असलाहो का जमकर प्रयोग हुआ एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वही इतना करने के बावजूद भी जब उपद्रव करने वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ उन्हें चैन नहीं मिला तो उन्होंने एक दूसरे के घर में जाकर भी महिलाओं बालिकाओं को भी जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा तथा घरों में रखा सामान की भी तोड़फोड़ की बीच बचाव करने पर दोनों पक्ष के हमलावर एक दूसरे के जान के प्यासे हो गए तो लोगों ने जैसे तैसे बीच-बचाव किया तो हमलावर एक दूसरे को जान से मार देने की धमकी देकर अपने अपने घरों को चले गए कई घंटों तक दोनों पक्षों में जमकर हुए उपद्रव से गांव में आवागमन रुक गया तथा राहगीर उपद्रव शांत होने का इंतजार करने लगे मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची डायल 112 एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों को खदेड़ जाने के उपरांत ही मामला शांत हुआ दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज घर में घुसकर की गई तोड़फोड़ तथा जान से मार देने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने घटना में घायल आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी सहसवान भेजा है l

जानकारी के मुताबिक ग्राम नदायल में अली अहमद पुत्र इमदाद अली का पुत्र राजा सड़क पर पानी से मोटरसाइकिल की धुलाई कर रहा था जिसके कारण धुलाई का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा था पड़ोसी फरमान पुत्र जमालुद्दीन ने जब इसका विरोध किया तो दोनों परिवारों में तू तू मैं मैं के बाद गाली गलौज मारपीट प्रारंभ हो गई बाद में दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे एवं घातक असला हो को खुलेआम हाथों में लेकर एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तथा एक दूसरे के घर में घुसकर घरेलू सामान की तोड़फोड़ की फरमान जमालुद्दीन आरोपी दानिश पुत्र अली अहमद अली अहमद पुत्र इमदाद अली मोहम्मद रजा पुत्र अली अहमद धारा 452 323 504 506 427 तथा दूसरे पक्ष के अली अहमद पुत्र इमदाद अली ने फरमान पुत्र जमालुद्दीन वासिल पुत्र रियाज फिरोज पुत्र नूरुद्दीन रिवाज पुत्र मैनुद्दीन के विरुद्ध धारा 452 323 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस में मामले में घायल कई लोगों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी सहसवान भेजा है वही ग्राम नगर में ही छुट्टन पुत्र आशिक अली ने ग्राम के ही कदीर पुत्र रईस अहमद और पुत्र कदीर मुस्लिम पुत्र असलम अशरफ पुत्र रईस अहमद के विरुद्ध धारा 452 323 336 427 504 506 में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उपरोक्त लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को लाठी-डंडों एवं घातक शास्त्रों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें नरगिस यामीन सायरा गंभीर रूप से घायल हो गई पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि अभियुक्त अशरफ कदीर ने कुछ दिन पूर्व ग्राम में ही दिनदहाड़े एक व्यक्ति की दोनों आंखें निकाल कर उसे नेत्रहीन बना दिया था तथा उसके साथ अमानवीय कृत किया था उपरोक्त दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिन से पूरा गांव भयभीत रहता है उनके आतंक के चलते कोई भी व्यक्ति जुबान खोलने को तैयार नहीं रहता अगर कोई व्यक्ति उनके विरुद्ध जुबान खुलता है तो वह उसके साथ मारपीट करने के अलावा उसे प्रताड़ित करते रहते हैं पीड़ित ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 452 323 504 506 336 427 मैं अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामले में घायल महिलाओं को भी चिकित्सीय परीक्षण हेतु सी एच सी सहसवान भेजा है पुलिस ने ग्राम नदायिल में उत्पात मचाने वाले शातिर अपराधियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!