पड़ोसी द्वारा घरेलू कार्यों में सहयोग के वास्ते ले जाई गई विवाहित युवती फरार युवती के पिता ने 2 महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट

 

बदायूं। थाना सिविल लाइंस के एक मोहल्ला निवासि एक व्यक्ति ने मोहल्ले के ही पड़ोसी एक महिला द्वारा घर में रिश्तेदार आने के बहाने से घरेलू कार्यों के वास्ते बुला कर ले जाई गई विवाहित पुत्री को 2 लोग बाइक पर बैठाकर ले गए जब पुत्री घर वापस नहीं आई तब मामले की जानकारी हुई पड़ोसी महिला से जब पूछा गया तो उसने जानकारी से इंकार कर दिया पीड़ित पिता ने पड़ोसी दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की धारा 366 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरिफ पुर नवादा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि घर की पड़ोसन एक महिला मेरी विवाहिता पुत्री को यह कहते हुए घर से बुला ले गई कि उसके घर मेहमान आ रहे हैं घरेलू कार्य ज्यादा है जिस कारण मैं अपनी पुत्री को उनके घर भेज दिया जब पुत्री वापस नहीं आई तो पता चला कि मेरी विवाहिता पुत्री को नितेश पुत्र मेेंंकुलाल सविंदर पुत्र ना मालूम बाइक पर बैठकर अज्ञात स्थान पर ले गए जिसमें मेरी पड़ोसन नारायण देवी पत्नी कन्हई उर्मिला देवी ने भी उनका पूर्ण सहयोग किया है उन्हीं के सहयोग के चलते उपरोक्त लोग मेरी विवाहिता पुत्री को बहला-फुसलाकर अज्ञात स्थान पर ले गए पीड़ित ने मामले की आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आशंका व्यक्त की है कि कहीं आरोपी उसकी पुत्री की हत्या ना कर दें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!