एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने अलग-अलग स्थान से दो मनचलों को किया गिरफ्तार मनचलों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 41 का तामिल करा कर कोतवाली से किया रिहा
बदायूं। थाना वजीरगंज पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वायर टीम की महिला आरक्षी कुसमा ने बिल्सी तिराहा पर बालिकाएं तथा महिलाओं को देखकर छींटाकशी करते हुए समीर पुत्र हंसउद्दीन ग्राम पेपल थाना वजीरगंज तथा महिला आरक्षी सरिता ने आवाला रोड पर महिलाओं एवं बालिकाओं से चीता काशी करते हुए मोहम्मद शान पुत्र मोहम्मद जान निवासी वार्ड नंबर 17 कस्बा बिसौली वजीरगंज को गिरफ्तार कर उपरोक्त दोनों के विरुद्ध अलग-अलग धारा 294 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए नामजत अभियुक्तों को 41 का सीआरपीसी के अंतर्गत तामिली नोटिस रिसीव कराते हुए थाना कोतवाली वजीरगंज से रिहा कर दिया l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

