भाकियू के वरिष्ठ नेता जैसीराम आर्य के नेतृत्व मे 11 सितंबर को सफदरगंज थाना घेराव करने की चेतावनी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी ।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी नवाबगंज को ज्ञापन देकर 11 सितंबर को सफदरगंज थाना का घेराव करने की चेतावनी दी है। भाकियू के वरिष्ठ नेता जैसीराम आर्य के नेतृत्व मे आयोजित आपात बैठक मे थाना सफदर गंज क्षेत्र मे किसानों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता मे व्याप्त आक्रोश को देखते हुए यह फैसला लिया गया ।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने 10 सितम्बर तक उचित कार्यवाही न होने पर 11 सितंबर को थाना घेराव की चेतावनी दी है। भाकियू के जिला अध्यक्ष रामबरन वर्मा ने कहा की पुलिस द्वारा आए दिन किसानों को परेशान किया जा रहा है और झूठे मुकदमे कायम कराकर किसानों को जेल भेजने की साजिश की जा रही है इस प्रकार के पुलिसिया उत्पीड़न को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।यदि जनपद के सक्षम अधिकारी किसानों के हित में उचित फैसला नहीं लेते हैं तो थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत रसौली में हुए भ्र्ष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आर पार की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कृष्णपाल वर्मा ,युवा मण्डल अध्यक्ष कपिल वर्मा ,सनत कुमार, मुकुन्दी लाल,मनीष पटेल, सुधाकर वर्मा, मण्डल सचिव आलोक वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष विवेक वर्मा ,प्रदीप यादव, विक्रांत वर्मा, आदि भाकियू नेता उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!