मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अतिव्यस्तम सफदरगंज चौराहे पर एन एच आई द्वारा लगवायी गयी हाईमास्ट लाइट बीते दो साल से लोगो को मुँह चिढ़ा रही है सुरज ढलते ही एक ओर पुरी तरह जंगल से गिरे मुख्य चौराहे पर अंधेरा छा जाता है जिससे राहगीरों एव दो पहिया वाहन चालको को अंधेरे मे राजमार्ग पार करना घातक साबित हो रहा है ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से हाईमास्ट लाइट सही करवाने की मांग की है
रामनगरी अयोध्या को जाने वाले दर्शनाथियो के लिए बाराबंकी जनपद अयोध्या का द्वार कहा जाता है अयोध्या मे बन रहा भव्य राममंदिर भारतीय जनता पार्टी सरकार का प्रमुख एजेंडा है हरदिन कोई न कोई वीवीआईपी भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जाता रहता है सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख एव व्यस्तम चौराहो पर सौर ऊर्जा से संचालित हाईमास्ट लाइट लगवाकर जगमग करने का कार्य किया परन्तु विभागीय अधिकारी एव कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज चौराहा अतिव्यस्तम चौराहे के रूप मे जाना जाता है जो राजधानी लखनऊ से रामनगरी अयोध्या को जोड़ती है वही जनपद रायबरेली, सुल्तानपुर से गोंडा बहराईच को जोड़ती है जिससे सफदरगंज चौराहे पर हमेशा
छोटे बड़े वाहनों का आवगमन बना रहता है।
चौराहे पर दो वर्ष एन एच आई द्वारा हाईमास्ट लाइट लगवायी थी जो 6 महीने के अंदर लाइट खराब हो गयी और अंधेरा बना हुआ है राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर ग्रामीण जैदपुर व बदोंसराय सफदरगंज को जाते हैं अंधेरा होने के कारण आये दिन दुर्घटनाए होती रहती है। एन एच आई के अधिकारी सद्दाम हुसैन खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट के बारे में जानकारी ली गयी तो उन्होंने अनविज्ञता जताते हुए कहा कि खराब लाइट को जल्द सही करा दिया जायेगा।
Related Posts

