फैमिली फाउंडेशन के तत्वाधान में जरूरतमंदों को जैकेट वितरण की गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। विनेश सक्सेना फैमिली फाउंडेशन के तत्वावधान में जरूरतमंदों को जैकेट वितरित की गईं। मुख्य अतिथि एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब की सेवा ही सच्चे अर्थों में समाजसेवा है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में लगभग सौ गरीब जरूरतमंदों को वीएसएफ फाउंडेशन की ओर से एसडीएम कल्पना जायसवाल, तहसीलदार विजय कुमार व फाउंडेशन के प्रबंधक शरद सक्सेना ने जैकेट वितरण किया। एसडीएम ने संस्था के कार्यों की सराहना की। संस्था के प्रबंधक शरद सक्सेना ने कहा कि बीते काफी वर्षों से फाउंडेशन जरूरतमंदों की सेवा में जुटा है। हमारी ओर से भविष्य में भी समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य किए जाते रहेंगे। इस मौके पर अनिल सक्सेना, विपनेश मिश्रा, अरुण गुप्ता, देवेन्द्र भट्ट, सनवीर, भजनलाल, आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!