अर्दली सत्यपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर लोनिवि अतिथि गृह में भावभीनी विदाई दी गई
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल की मौजूदगी में अर्दली सत्यपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर लोनिवि अतिथि गृह में भावभीनी विदाई दी गई। अधिवक्ता, स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ पत्रकारों ने सत्यपाल सिंह के कार्यकाल को जमकर सराहा। समाजसेवी शरद सक्सेना व सचिन जौहरी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त अर्दली सत्यपाल सिंह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर अनिल सक्सेना, अनिल गुप्ता एड., लेखपाल अमित यादव, संदीप कुमार, विपनेश मिश्रा, अरुण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

