10 फ़रवरी से फ़ाइलेरिया दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए बैठक

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। आगामी 10 फ़रवरी से शुरु हो सर्वजन दवा सेवन फ़ाइलेरिया दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को ब्लाक सभागार मे एक दिवसीय ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एव पंचायत सहायको का एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम की अध्यक्षता मे सम्पन हुई।
पीसीआई के ब्लाक समन्वयक अनुज कसौधन ने बताया की आगामी 10 फ़रवरी से 28 फ़रवरी तक सरकार के द्वारा फाइलेरिया की दवा खिलाया जाना है जो घर-घर घूमकर दवा खिलायी जाएगी ।फाईलेरिया एक लाइलाज बिमारी है जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है।
हाथ,पांव,मुंह,हाइड्रोसील एवं स्तन का सूज जाना इसके प्रभावी लक्षण हैं।इसके हो जाने से रोगी को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना जीवन भर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज से ही लोगों को जागरूक करें कि फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित है अतः सुदृढ़ और स्वस्थ जिंदगी के लिए दवा खाने के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। एडीओ पंचायत जानकीराम ने भी फाइलेरिया बिमारी के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से दवा खाने एवं अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने व साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही।
सीएचसी बड़ागांव से ब्लाक प्रोग्राम अधिकारी अखिलेश पटेल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी ने बताया कि यह दवा वर्ष कम उम्र के बच्चो, गर्भवती महिलाओं एव गंभीर रूप से बीमार लोगो को दवा नही खिलाई जाएगी।
इस मौक़े पर अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास, पंचायत सचिव कमलेश यादव, राम प्रकाश वर्मा, प्रताप नारायण, सियाराम, उत्तम वर्मा, बीना सहित ग्राम प्रधान पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Don`t copy text!