ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में रॉकेट लर्निग एक अहम भूमिका निभा रही
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। बुनियाद शिक्षा अभियान के तहत बाराबंकी जिले को निपुण बनाने और एड टेक के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में रॉकेट लर्निग एक अहम भूमिका निभा रही है और जिले के बेहतरीन प्रदर्शन में अपना योगदान दे रही है। इस प्रक्रिया में बाराबंकी जिले के
*प्राथमिक विद्यालय ढकौली मे पीटीएम करवाया गया जहां जिले में होम बेस्ड लर्निंग और ऑनलाइन पढ़ाई की भी चर्चा की गई ।रॉकेट लर्निंग बच्चो को ऑनलाइन शिक्षा और शिक्षा में एड टेक की समझ को विकसित कर रहा है
*राकेट लर्निंग के प्रोग्राम मैनेजर पंकज कुमार* द्वारा स्कूलों में कराया गया। जिसमे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुषमा और स्कूल हेड मास्टर अंजली त्रिपाठी भी शामिल थी।इस मीटिंग का प्रारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा के द्वारा किया गया जहा उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने बच्चो को अधिक से अधिक स्कूल भेजने और ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया । इस बैठक में स्कूल के सबसे अधिक और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे और उनके पैरेंट्स को प्रोत्साहित किया गया। उनका कहना है को यदि बच्चे इस उम्र में इतना बेहतर प्रदर्शन कर सर्टिफिकेट प्राप्त कर रहे हैं तो आने वाले समय में बच्चे एक बेहतर भविष्य बनायेंगे। सभी बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस पूरी प्रक्रिया में सभी स्टाफ का भरपूर योगदान प्राप्त हुआ जिससे इस बैठक का सफलता पूर्वक समापन हुआ।

