मसौली बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम को मसौली चौराहा से खाना खाकर कार से घर को लौटते समय भयारा रोड़ पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार खाई में जा गिरी ।जिसकी चपेट में आने से कार में सवार साले और बहनोई घायल हो गए। मसौली पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई थी।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अन्खा निवासी रोहित पुत्र रामनरेश 24 वर्षीय अपने बहनोई के साथ मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे मसौली चौराहे के ढाबे से खाना खा कर लौटते समय भयारा रोड़ पर रफी मेमोरियल इण्टर कालेज के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार खाई में गिरी।जिसकी चपेट में कार सवार साले बहनोई दोनों घायल हो गए है। मसौली पुलिस ने घायलों को ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई थी।कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
दूसरी घटना बाराबंकी रामनगर हाईवे पर दहेजिया मोड़ के निकट एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से घायल हो गया। मसौली पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भिरापुरवा निवासी अवधेश कुमार पुत्र सत्रुधन प्रसाद 55 वर्षीय बाइक से बाराबंकी की ओर जा रहे थे कि बाराबंकी रामनगर हाईवे के दहेजिया मोड़ के निकट पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अवधेश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। मसौली पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

