सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

शमीम अंसारी बाराबंकी

सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को साइबर सेल व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार-

बाराबंकीसो। सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 354ग/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उपरोक्त आईडी के बारे में जानकारी कर सम्बन्धित अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।

साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त आईडी के सम्बन्ध में मेटा से पत्राचार कर उपरोक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी की गयी जिसमें अभियुक्त अमित कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम बरईपुर थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
आज दिनांक 31.01.2024 को *साइबर सेल व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम बरईपुर थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़ को देवा-बाराबंकी रोड पर महोलिया गाँव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया

Don`t copy text!