रेलवे लाइन पर मिले अज्ञात युवक के शव

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। चार दिन पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुश्कीनगर गांव के निकट रेलवे लाइन पर मिले अज्ञात युवक के शव का अंतिम संस्कार मास्टर अतीक उर रहमान ने मुस्लिम रीति रिवाज़ के अनुसार किया गया।
बताते चले कि गत 29 जनवरी को सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुश्कीनगर गांव के निकट रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था पुलिस ने लावारिस की हालात मे पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिए मर्चरी मे रखवा दिया था लेकिन शव की शिनाख्त न हो पाने पर शुक्रवार को सफदरगंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन बाराबंकी निवासी मास्टर अतीक उर रहमान के सुपुर्द कर दिया शव को बाद नमाज जुम्मा के कब्रिस्तान मे दफन किया गया।

Don`t copy text!