एसडीओ संदीप कुमार के आदेश पर जैदपुर बिजली विभाग द्वारा पेड़ कटिंग व सफ़ाई का कार्य शुरु…
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। एस डी ओ संदीप कुमार के आदेशानुसार जैदपुर बिजली विभाग द्वारा लाईन के तारों मे बांधा होने के चलते पेड़ कटिंग व सफ़ाई का कार्य आज भी चलता रहा जिसमें तमाम कर्मचारी मेहनत करते नजर आये।
ज्ञात होकि आने वाले समय में आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस लिये लगातार एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 3 फरवरी 2024 दिन सनिवार को 33 केवी लाइन में बधायें पहुचाने हेतु तमाम पेड़ों की कटिंग की जायेगी जिसके चलते सुबह 10 बजे से 3 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहने की बात सामने आयी है। इस संबंध में सुपर वाइजर वकार मेंहदी ने बताया कि इस अभियान में शनिवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद कर पेड़ कटिंग का कार्य किया जायेगा।

