वैवाहिक समारोह में मांग कर ले गए दो कैमरे कैमरे वापस न करने पर अमानत में खयानत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना बिसौली में वैवाहिक कार्यक्रमों में फोटोग्राफर से दो कैमरे काम करने के वास्ते ले गया जब फोटोग्राफर ने कैमरे वापस करने को कहा तो उपरोक्त ने कैमरे वापस करने से इनकार कर दिया फोटोग्राफर ने आरोपी के विरुद्ध अमानत में खयानत की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में क्लास शीश महल निवासी सफीक पुत्र जमील ने पुलिस को बताया कि उसकी फोटोग्राफी की दुकान है दुकान पर ग्राम सिसरका थाना फैज गंज बेहटा निवासी नितिन पुत्र जयपाल दुकान पर आया किसी कार्यक्रम में फोटो खींचने के वास्ते एक कैमरा n5100 निकोंन d7500 यह कह कर ले गया काम करने के उपरांत वह वापस कर देगा परंतु कई दिन बीतने के बावजूद नितिन ने कैमरे वापस नहीं किया कैमरे वापस करने के लिए पंचायत भी हुई परंतु उसने पंचायत की बात भी नहीं मानी ऐसा लगता है की नितिन ने कैमरे वापस न करने के उद्देश्य से अपनी नियत खराब कर ली है पीड़ित सफीक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने नितिन पुत्र जयपाल के विरुद्ध अमानत में खयानत की धारा 406 में नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

