साप्ताहिक पैठ से घर वापस लौट रहे ससुर को दामाद ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ससुर गंभीर रूप से घायल दामाद सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना उघैती के अंतर्गत ग्राम खितौरा में साप्ताहिक पैठ करके घर वापस लौट रहे ससुर को पूर्व रंजिश के चलते दामाद ने भाइयों के साथ लातों घूसों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया ससुर ने आरोपी दामाद सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाना बिल्सी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

जानकारी के मुताबिक ग्राम नगला तररु निवासी राजेंद्र पुत्र महावीर सिंह खितौरा की साप्ताहिक पैठ करके शाम 7:00 बजे की लगभग ग्राम बड़नोमी से होकर गुजर रहा था की तभी उसके दामाद अमन पुत्र प्रेमपाल उसके भाई योगेंद्र उदल पुत्र शिशुपाल ने पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज प्रारंभ कर दी जब राजेंद्र ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर ससुर को दौड़ा-दौड़ा कर लातों घूसों से पीटा जिससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया राजेंद्र ने थाना बिल्सी में दामाद अमन सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट धारा 323 504 506 मैं दर्ज कराई है पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजा है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!