परामर्श केंद्र गई युवती ने सुलहनामा से किया इनकार पति ने परिजनों के साथ मारपीट व गाली गलौज की बौछार
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना सिविल लाइंस के अंतर्गत परामर्श केंद्र में तारीख करने गई युवती से सुलहनामा का प्रस्ताव पति-वा उसके परिजनों ने रखा जिस पर युवती ने इनकार कर दिया तो पति ने युवती के साथ गाली गलौज की बौछार करते हुए मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देते हुए परिजन भाग गए पीड़ित युवती ने थाना सिविल लाइंस में आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक बदायूं नगर के मोहल्ला जोगीपुरा निवासी मेघा खन्ना पुत्री सुनील कुमार खन्ना ने वैवाहिक संबंधों में आई खटास के चलते परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई शिकायत दर्ज पर दोनों पक्षों को परामर्श केंद्र प्रमुख द्वारा तारीख पर बुलाया गया जिस पर दोनों पक्ष परामर्श केंद्र पहुंचेl परामर्श केंद्र से जैसे ही दोनों पक्ष बाहर आए तो तो
युवती से आरोपी पक्ष ने फैसले के लिए दवाव बनाया जिस पर युवती मेघा खन्ना ने इनकार कर दिया जिस पर आरोपी पक्ष गाली गलौज पर उतर आया तथा मारपीट प्रारंभ कर दी मारपीट को देखकर काफी लोग एकत्रित हो गए जिस पर आरोपी युवती को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए l
पीड़ित मेघा खन्ना ने थाना सिविल लाइंस में आरोपी पति मनमोहन अरोड़ा पुत्र रामकृष्ण अरोड़ा, रीता अरोरा, क्षितिज अरोड़ा नाम पता अज्ञात के विरुद्ध धारा 323 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

