मतदाता जागरूकता रैली को डॉ0 सीमा सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

मुकीम अहमद अंसारी

फतेहपुर, बाराबंकी। स्वीप योजना के तहेत आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत् प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद प्रांगण से एक मतदाता जनजागरुकता रैली निकाली गयी। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० सीमा सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मालूम हो कि मतदाता जागरुकता सम्बन्धी उक्त रैली नगर के राजकीय बालिका इण्टर कालेज, कालविन इण्टर कालेज एवं फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गयी। रैली में आम जनमानस को मतदान के प्रति सम्वेदनशील करने हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, पहले मतदान फिर जलपान आदि नारों से महमूदाबाद के नगर के वातावरण को गुँजायमान किया गया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरु होकर तहसील, चिकमण्डी चौराहा, रामकुण्डा चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय में सम्पन्न हुयी। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी, डॉ० रवीन्द्र प्रताप सिंह, डॉ० जेबा खान कार्यकम अधिकारी, रा०से०यो०, डॉ० मो० सईद, प्रो० अमिय कुमार, प्रो० सर्वेश कुमार मिश्र, प्रो० ज्योति शाह, डॉ० प्रशान्त सिंह, डॉ० लक्ष्मी देवी, डॉ० शिशिर श्रीवास्तव, डॉ० राजश्री सक्सेना, डॉ० सलिल तिवारी, डॉ० विशाल वर्मा, डॉ० मनोज कुमार, डॉ० नीरज कुमार, डॉ० दाऊद अहमद, डॉ० राजेश कुमार सोनकर सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं कालविन इण्टर कालेज के दुर्गेश कुमार, रामबाबू, प्रशांत तोमर, कपिल कुमार, जगदीश मौर्य एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज की श्रीमती, नमिता, प्रीती, कीर्ति, अंजनी, प्रेमा, शिखा, स्नेहलता और अनीता वर्मा सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!