मिशन शक्ति ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाला है:प्राचार्य डॉ0 सीमा सिंह
शमीम अंसारी बाराबंकी
महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रत्येक परिस्थिति का डटकर सामना करना चाहिए
फतेहपुर, बाराबंकी। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महमूदाबाद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्राचार्य की अध्यक्षता में एवम मिशन शक्ति प्रभारी डॉक्टर जेबा खान द्वारा महिला सुरक्षा ,सम्मान और स्वावलंबन से तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में महिला आरक्षी , काजल ,कोतवाली महमूदाबाद ने छात्राओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी। महिला आरक्षी शालिनी पांडे एवम आकांक्षा सिंह ने वीमेन पावर लाइन नंबर 1090 ,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 , मुखमंत्री हेल्पलाइन 1076की जानकारी दी साथ ही वृंदा कुंज आश्रम लखनऊ (वृद्धाश्रम )के विषय में बताया । उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रत्येक परिस्थिति का डटकर सामना करना चाहिए। आपके अंदर जो भय है उसको निकाल कर आगे बढ़ना चाहिए। पुलिस हमेशा आपके साथ है ।अगर आप पर कोई विपत्ति आती है या आपके साथ कोई अभद्र व्यवहार करता है। आप तत्काल इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करें। प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति ने महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक प्रभाव डाला है ।महिलाएं इस अभियान की तहत शिक्षित हो रही है। कौशल विकसित कर रही है एवं रोजगार प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 जेबा खान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएँ भारी संख्या में उपस्थित रहीं।

