बिसौली। नगर की मस्जिद बिलाल में 27 वें रोजे को हाफिज अनस रजा ने तरावीह में कुरआन ए पाक मुकम्मल किया। मस्जिद के इमाम मौलाना शादाब रजा उवैसी ने लोगों की सलामती, कामयाबी व खुशहाली के लिए दुआएं की।
मस्जिद बिलाल के इमाम शादाब रजा उवैसी ने खिताब करते हुए कहा हम खुशनसीब हैं जो हमें यह पाक रहमतों व बरकतों का महीना नसीब हुआ। माह ए रमजान में रोजदार जो दुआ करता है खुदा जल्द ही उसे कबूल करता है। मौलाना ने कहा जितना हो सके जरूरतमंद लोगों की मदद करें राह ए खुदा में जो हो वो दें। इस मौके पर हाफ़िज़ शरीफ रजा जामी, हाफिज मजहर खान, हाफ़िज़ नोमान अली खान, हाफ़िज़ अब्दुल कदीर, हाफिज दिलशाद रजा, कमेटी के सदर वाजिद खान, हाजी रफीक खां, हाजी अब्दुल जलील, हाजी तस्लीम खान, हाजी मोहम्मद हुसैन, हाजी तनवीर, मौलाना आलम सैफी, शहजाद खान, कुतुबुद्दीन खा, माजिद खां, शौकत अली खां, तारिक खां, युसूफ यार खां आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

