टी.आर.सी. लॉ कालेज में राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन मानव जीवन मेें लक्ष्य निर्धारण बहुत जरूरीः डा. सुजीत चतुर्वेदी
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
सतरिख स्थित टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर ‘‘राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण शीर्षक‘‘ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ कॉलेज प्रबन्धक डा. सुजीत चुतर्वेदी, प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता उप प्राचार्या डा. दीपमाला श्रीवास्तव, प्रवक्ता डा. नवीन सिंह व प्रवक्ता श्रीमती रोहिनी त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित करके किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कॉलेज प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी ने कहा कि स्वामी जी ने अपने अल्पकाल के जीवन में अपनी बुद्धिमत्ता का झण्डा पूरे विश्व में लहराया। उन्होने स्वामी जी के कथन ‘‘उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये‘‘ की चर्चा करते हुए कहा कि मानव जीवन में लक्ष्य बहुत जरूरी है और लक्ष्य सदैव बड़ा होना चाहिए जिसके लिए चेतना को जागृत करना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।
स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में स्वामी विवेकानन्द जी के विचार मील के पत्थर हैं। स्वामी जी ने कहा था कि बिस्तर से उठ जाना जागना नही होता है बल्कि जब तक हमारी अन्तश्चेतना नही जागती तब तक हम अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकते। उन्होने कहा कि बिना प्रयास के सफलता नहीं प्राप्त हो सकती। स्वामी विवेकानन्द जी के विश्व धर्म संसद के सम्बोधन का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी जी ने अपने सम्बोधन में कहा था कि ‘‘ब्रदर एण्ड सिस्टर‘‘ उनके इस संदेश ने सम्पूर्ण विश्व को एक माला में पिरोने का प्रयास किया था और जो समानता की राह दिखाई थी वह आज विश्व के लिए प्रासंगिक है। कार्यक्रम को प्रवक्ता नेहा अवस्थी, धर्मेन्द्र कुमार व अंकित मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर छात्र आदित्य नारायण जायसवाल, शिवम, जितेन्द्र राज शाहू, नाजिया अजमत्, प्रिन्स राज, नितिन कश्यप, नरेन्द्र तिवारी, अजय प्रताप सिंह आदि छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पूर्व में आयोजित हुए संविधान दिवस के अन्तर्गत पार्लियामेन्ट्री डिबेट, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता और शीतकालीन क्रीड़ा सप्ताह के अन्तर्गत कबड्डी, खो-खो, लम्बी कूद, रस्साकशी, क्रिकेट, दौड़ प्रतियोगिता 100 व 200 मीटर के विजेता, उपविजेता व प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉजेल के छात्र-छात्राओं सहित डा. मंजय यादव, प्रवक्ता अमजद् अंसारी, खेल प्रशिक्षक शिवम शर्मा आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया
।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

