बाराबंकी इण्डियन स्टूडेंट पॉवर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख हरख रवि रावत ने फीता काट कर किया शुभारंभ।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी इण्डियन स्टूडेंट पॉवर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख हरख रवि रावत ने फीता काट कर किया शुभारंभ।
ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु इण्डियन स्टूडेंट पॉवर ने तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हरख खेल मैदान में किया गया जिसका उद्घाटन हरख ब्लॉक प्रमुख रवि रावत ने किया।
रवि रावत ने बताया कि यह तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एक शानदार पहल है। इण्डियन स्टूडेंट पॉवर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल खेल को बढ़ावा दिया बल्कि खिलाड़ियों को अपने कौशल दिखाने और प्रतियोगि ता का आनंद लेने का अवसर भी प्रदान किया।
विद्यालय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दिन प्रथम चरण में मुंशी राम आसरे स्मारक शिक्षण संस्थान जैदपुर व श्री साईं इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग बाराबंकी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर मुंशी राम आसरे की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। साईं की टीम ने रामजी की 51 रन की ताबड़तोड़ पारी द्वारा 3 विकेट के नुकसान पर 6 ओवर में 86 रन बनाए । टारगेट का पीछा करते हुए मुंशी राम आसरे की टीम ने 4 विकट खोकर 78 रन ही बना सकी। इस रोमांचक मुकाबले में साईं की टीम ने जीत हासिल की। रामजी को टूर्नामेंट स्पॉन्सर होटल रॉयल क्लासिक के मैनेजर शैलेन्द्र, विनय चौहान, धान्या वाटर सप्लायर के विनीत वर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया।
द्वितीय चरण में युगनिर्माण इण्टर कॉलेज हरख व जय सुभाष इण्टर कालेज बोजा के मध्य खेला गया। जिसमें जय सुभाष की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए युगनिर्माण की टीम ने 6 ओवर में 8 विकेट पर 87 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए जय सुभाष की टीम ने 7 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। युग निर्माण की टीम ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच लालू को श्री श्याम मेगा मार्ट के प्रो कुलदीप व संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया व संयोजक हिमांशु पटेल द्वार दिया गया। इस अवसर पर मोहम्मद शादाब,  रवि धीमान और शिवम् कनौजिया के द्वारा शानदार कमेंट्री की गई। अर्जुन धीमान, हर्षित यादव और बृजेश गौतम, उपेंद्र, संदीप के कुशल नेतृत्व ने मैच को भव्यता प्रदान की।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!