इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में लगा जनरेटर अल्टीनेटर चोरी.
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र में इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में लगा जनरेटर अल्टीनेटर चोरी हो गया है। पीड़ित ने मसौली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र ग्राम अमदहा निवासी गुड्डू मौर्या सप्लायर्स सीमेंट ईंट के मालिक गुड्डू मौर्या ने मसौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने प्लांट में सेंधमारी कर जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी कर ले गये।जिसकी कीमत करीब 30हजार से 40हजार बतायी है पीडित ने तहरीर मसौली पुलिस को दी है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

