बाराबंकी। मसौली थाना समाधान दिवस मे आयी चार शिकायतें निस्तारण के लिए सम्बंधित को दिए निर्देश।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। मसौली थाना समाधान दिवस मे आयी चार शिकायतें निस्तारण के लिए सम्बंधित को दिए निर्देश। थाना प्रभारी यशकान्त सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस मे अलग अलग विषयों पर अवैध कब्जा, नाली,मेड़ बंधी ,पुस्तैनी मकान कब्जा सम्बंधित शिकायत पत्र मिले।
(1)सावित्री पत्नी गुरु प्रसाद जालिमपुरवा मजरे साआदतगंज ने माया राम पुत्र महावीर के खिलाफ पुश्तैनी मकान कब्जा सम्बंधित शिकायत पत्र दिया,(2) सलिल पुत्र प्यारेलाल निवासी डेढ़वा ने चंद्रकांता सिंह के खिलाफ मेड़ बंधी सम्बंधित शिकायत पत्र दिया,(3) मनोज कुमार पुत्र सम्पत्ति लाल निवासी ज्योली मजरे शहाबपुर ने मुकुंदीलाल पुत्र श्रीपाल के खिलाफ नाली से सम्बंधित शिकायत पत्र दिया,(4) संग्राम सिंह पुत्र राजाराम निवासी आदमपुर ने पवन कुमार पुत्र जगदीश के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में शिक़ायत पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित राज्स्व व प्रशासनिक अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए ।

इस मौके पर उप निरीक्षक राहुल शर्मा, अभिनन्दन पांडे, रमेशचंद्र, राज्स्व निरीक्षक स्वामीनाथ सौनी, लेखपाल अजय चौहान, धर्मानन्द,आदि लोग मौजूद रहे मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!